UK Assistant Accountant Exam 2020 Paper with solution
UKSSSC G.B. Pant University Assistant Accountant Exam
2020
(Official Answer Key)
1. कुल देनदार खाता बनाया जाता है।
(A) उधार क्रय को ज्ञात करने के लिए
(B) उधार विक्रय को ज्ञात करने के लिए
(C) नकद विक्रय को ज्ञात करने के लिए
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
2. किराया विक्रेता द्वारा माल की जब्ती पर, सम्पत्ति खाते के शेष को हस्तान्तरित किया जाता है :
(A) लाभ-हानि खाते में
(B) किराया विक्रेता खाते में
(C) माल वापसी खाते में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
3. ट्रेजरी बिल की परिपक्वता अवधि है :
(A) 91 दिन
(B) 364 दिन
(C) दोनों (A) और (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
4. भारतीय लेखांकन मानकों को जारी करता है :
(A) भारतीय रिजर्व बैंक
(B) केन्द्रीय सरकार
(C) राज्य सरकार
(D) भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान
Answer – (D)
5. वित्तीय प्रबन्धन का मूल उद्देश्य है :
(A) विक्रय को अधिकतम करना
(B) सम्पदा के मूल्य को अधिकतम करना
(C) लाभों को अधिकतम करना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
6. शून्य आधार बजट सबसे पहले प्रयोग में लाया गया :
(A) संयुक्त राज्य अमेरिका में
(B) इंग्लैण्ड में
(C) जर्मनी में
(D) भारत में
Answer –
(A)
7. निम्न में से कौन लेखांकन का आधारभूत सिद्धांत नहीं है?
(A) व्ययों का सिद्धांत
(B) पूर्ण प्रकटीकरण का सिद्धांत
(C) ऐतिहासिक लागत का सिद्धांत
(D) लागत एवं लाभ का सिद्धांत
Answer –
(D)
8. तरलता की सबसे कड़ी जाँच होती है :
(A) चालू अनुपात
(B) पूर्ण तरलता अनुपात
(C) तरल अनुपात
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
9. ‘नियोजन भविष्य को पकड़ने के लिए बनाया पिंजरा है।’ यह कथन है :
(A) ऐलन का
(B) टेरी का
(C) हर्ले का
(D) न्यूमैन का
Answer –
(A)
10. क्षतिपूर्ति का सिद्धांत लागू होता है :
(A) जीवन बीमा में
(B) जीवन एवं अग्नि बीमा में
(C) जीवन एवं समुद्री बीमा में
(D) समुद्री एवं अग्नि बीमा में
Answer –
(D)
11. विनियोग पर प्रत्याय की गणना की जाती है :
(A) लाभ एवं विनियोग के द्वारा
(B) पूँजी की लागत एवं विनियोग के द्वारा
(C) लाभ एवं बिक्री के द्वारा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(A)
12. अनादरण होने पर एक प्रतिज्ञा पत्र की जरूरत नहीं होती है:
(A) नोटिंग की
(B) स्वीकृति की
(C) भुनाने की
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
13. एलआई०एफ०ओ० (लिफो) विधि का प्रयोग उपयुक्त है
(A) कीमत वृद्धि की दशा में
(B) घटती कीमत की दशा में
(C) स्थिर कीमत की दशा में
(D) उपर्युक्त सभी
Answer –
(A)
14. वस्तु विक्रय अनुबन्ध लागू हुआ :
(A) 1872 ई० से
(B) 1930 ई0 से
(C) 1932 ई0 से
(D) 1949 ई0 से
Answer –
(B)
15. सम्पत्तियों के सत्यापन में सम्मिलित है :
(A) सम्पत्तियों का भौतिक निरीक्षण
(B) सम्पत्तियों के उचित मूल्य का सत्यापन
(C) यह सत्यापित करना कि सम्पत्ति प्रभार से मुक्त
(D) उपर्युक्त सभी
Answer –
(D)
16. व्यापार में रुकावट डालने वाले ठहराव की धारा है
(A) 28
(B) 27
(C) 29
(D) 26
Answer –
(B)
17. टैली में पर्चेज वाउचर के लिए शार्ट-कट कुंजी है:
(A) F7
(B) F8
(C) F9
(D) F10
Answer –
(C)
18. सूत्रधारी कम्पनी का आशय है :
(A) जो अन्य कम्पनी के कम से कम 50 प्रतिशत अशों की धारक है
(B) जो अन्य कम्पनी के कम से कम 51 प्रतिशत अंशों की धारक है
(C) ऐसी कम्पनी जो अन्य कम्पनी के संचालक मण्डल पर नियन्त्रण रखती हो
(D) जो अन्य कम्पनी के कम से कम 75 प्रतिशत अंशों की धारक हो
Answer –
(C)
19. वास्तविक लागत और प्रमाप लागत के अंतर को कहते है
(A) लाभ
(B) भेदात्मक लागत
(C) विचरण
(D) सुरक्षा की सीमा
Answer –
(C)
20. ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया’ की स्थापना हुई :
(A) 1 जुलाई, 1949 ई० को
(B) 1 अप्रैल, 1948 ई० को
(C) 1 जनवरी, 1950 ई० को
(D) 1 अप्रैल, 1932 ई० को
Answer –
(A)
21. वर्तमान वर्ष का आरंभिक रहतिया ₹ 5000 से अधिक दर्शाया गया है एवं अंतिम रहतिया ₹ 12000 से अधिक दर्शाया गया है। यह त्रुटियां वर्तमान वर्ष के शुद्ध आय पर प्रभाव डालेगी:
(A) ₹ 17000 (कम दर्शित)
(B) ₹17000 (अधिक दर्शित)
(C) ₹12000 (कम दर्शित)
(D) ₹7000(अधिक दर्शित)
Answer –
(D)
22. जब दो या दो से अधिक कम्पनियाँ, जो एक जैसा व्यापार कर रही हों, एक साथ मिलती हैं और एक नई कम्पनी बनाकर कार्य करती हैं, तो इस मिलन को कहा जाता है:
(A) एकीकरण
(B) संविलयन
(C) पुनर्निर्माण
(D) पुनर्गठन
Answer –
(A)
23. उत्तरदायित्व लेखांकन को किस अन्य नाम से सम्बोधित किया जाता है?
(A) लाभदायकता लेखांकन
(B) क्रियाशीलता लेखांकन
(C) दोनों (A) और (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
24. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है ?
(A) ख्याति – अमूर्त सम्पत्ति
(B) तेल का कुआँ – क्षयशील सम्पत्ति
(C) प्रारम्भिक व्यय – कृत्रिम सम्पत्ति
(D) स्कन्ध – तरल सम्पत्ति
Answer –
(D)
25. यदि वित्तीय उत्तोलन 1.32 हो, तो ई०बी०आई०टी० में 6% वृद्धि होने पर कर योग्य आय में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी?
(A) 22%
(B) 13.2%
(C) 12%
(D)
7.92%
Answer –
(D)
26. एक साझेदारी फर्म ने आवासीय मकान बेचा। फर्म को किस धारा के अंतर्गत पूँजी लाभ पर कर से छूट मिल सकती है?
(A) धारा 54
(B) धारा 54 डी०
(C) धारा 54 एफ०
(D) धारा 54 ई०सी०
Answer –
(D)
27. यदि किसी प्रक्रिया में सामान्य क्षय 10%, असामान्य क्षय 100 इकाईयाँ, उत्पादन इकाईयाँ 8,000 हो, तो उक्त प्रक्रिया में लगायी गयी इकाईयों की संख्या होगी:
(A) 8,900 इकाईयाँ
(B) 8,910 इकाईयाँ
(C) 8,690 इकाईयाँ
(D) 9,000 इकाईयाँ
Answer –
(D)
28. जहाँ आन्तरिक जाँच पद्धति संतोषजनक नहीं है, वहाँ अंकेक्षण की कौन-सी पद्धति ठीक रहती है ?
(A) निरंतर अंकेक्षण
(B) मध्य अंकेक्षण
(C) लागत अंकेक्षण
(D) कर अंकेक्षण
Answer –
(A)
29. गार्नर बनाम मरे विवाद में तीसरे साझेदार का नाम थाः
(A) स्मिथ
(B) जे०एस० मिल
(C) विल्किंस
(D) इरविंग फिशर
Answer –
(D)
30. निम्नलिखित में से कौन-सी इन्वेंट्री वैल्यूएशन विधि नहीं है
(A) भारित औसत मूल्य विधि
(B) बाद में आना पहले जाना विधि
(C) आर्थिक चिट्ठा विधि
(D) पहले आना पहले जाना विधि
Answer –
(C)
31. निम्न में से कौन चालू सम्पत्ति नहीं है ?
(A) फर्नीचर
(B) भण्डारण
(C) विविध देनदार
(D) बैंक में रोकड़
Answer –
(A)
32. ख्याति है:
(A) चल सम्पत्ति
(B) अचल सम्पत्ति
(C) अमूर्त सम्पत्ति
(D) कृत्रिम सम्पत्ति
Answer –
(C)
33. लागत लेखांकन भाग है :
(A) वित्तीय लेखांकन का
(B) प्रबन्धकीय लेखांकन का
(C) दोनों (A) और (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(A)
34. जब ठेका 50% पूर्ण है, तो सामान्यतः लाभ की निम्नलिखित रकम क्रेडिट की जाती है :
(A) अनुमानित लाभ की पूर्ण रकम
(B) अनुमानित लाभ का 50%
(C) अर्जित लाभ का दो तिहाई
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
35. कौन पूँजी संरचना विश्लेषण की तकनीक नहीं है ?
(A) समता पर व्यापार
(B) पूँजी दन्तिकरण
(C) पूँजीगत बजटन
(D) पूँजी की लागत
Answer –
(C)
36. कम्पनी अधिनियम 2013 के अनुसार, अग्रिम याचना पर अधिकतम ब्याज की दर देय होगी :
(A) 5%
(B) 10%
(C) 12%
(D) 15%
Answer –
(C)
37. त्वरित अनुपात क्या होगा ? यदि चालू अनुपात – 3 : 1, रहतियाँ = ₹ 30000 कुल चालू दायित्व = ₹ 60000
(A) 3 : 1
(B) 2.5
: 1
(C) 2 : 2
(D) 1 : 2.5
Answer –
(B)
38. यदि एक ही लेखा वर्ष में कुल सम्पत्तियों में ₹ 1,50,000 व कुल दायित्वों में ₹ 60,000 की वृद्धि हो, तो उस लेखा वर्ष में पूँजी :
(A) ₹90,000 से घट जायेगी
(B) ₹90,000 से बढ़ जायेगी
(C) ₹60,000 से घट जायेगी
(D) ₹ 60,000 से बढ़ जायेगी
Answer –
(B)
39. अन्तिम स्कन्ध की राशि ज्ञात करने के लिए कौन-सा खाता बनाया जाता है ?
(A) मुख्य कार्यालय खाता
(B) शाखा खाता
(C) स्मरण स्कन्ध खाता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
40. एक व्यापारी ने निम्न व्यवहार किये। इनके विक्रय बही का योग होगा:
(i) गुप्ता को माल बेचा = ₹4,000
(ii) श्याम को नकद माल बेचा = ₹ 5,000
(iii) मोहन को उधार माल बेचा = ₹7000
(A) ₹11,000
(B) ₹16,000
(C) ₹12,000
(D) ₹9,000
Answer –
(A)
41. अंश हरण (जब्त) खाते के शेष को चिट्ठे में पता किया जाता है:
(A) चालू दायित्व एवं प्रावधान मद के अंतर्गत
(B) संचय एवं अधिशेष मद के अंतर्गत
(C) अंश पूँजी खाता के अंतर्गत
(D) आरक्षित ऋण के अंतर्गत
Answer –
(B)
42. निम्नलिखित अनुपातों में से कौन अनुपात अच्छी स्थिति को प्रदर्शित करता है, यदि वह नीचा हो?
(A) संचालन अनुपात
(B) संचालन से लाभ अनुपात
(C) स्थायी सम्पत्ति आर्वत अनुपात
(D) चालू अनुपात
Answer –
(A)
43. निम्न में से किसके द्वारा भारत में सबसे पहले आयकर लगाया गया?
(A) सर जेम्स विल्सन
(B) सर जेम्स
(C) सर न्यूटन
(D) सर ल्यूकस पेसिओलो
Answer –
(A)
44. ज्ञापन संयुक्त उद्यम लेखा है :
(A) व्यक्तिगत खाता
(B) वास्तविक खाता
(C) नाममात्र खाता
(D) संयुक्त खाता
Answer –
(C)
45. एक कम्पनी का समापन होना और इसे ऐसी दूसरी कम्पनी को बेचना जिसका निर्माण इसे क्रय करने के लिए ही किया गया हो, कहलाता है :
(A) एकीकरण
(B) संविलयन
(C) वाह्य पुनर्निर्माण
(D) आन्तरिक पुनर्निर्माण
Answer –
(C)
46. स्थायी लागत प्रति इकाई में वृद्धि होती है, जब
(A) परिवर्तनशील लागत प्रति इकाई बढ़े
(B) परिवर्तनशील लागत प्रति इकाई घटे
(C) उत्पादन की मात्रा बढ़े
(D) उत्पादन की मात्रा घटे
Answer –
(D)
47. तलपट के न मिलने की राशि को अस्थाई रूप से रखा जाता है।
(A) स्टॉक खाते में
(B) देनदार खाते में
(C) लेनदार खाते में
(D) उचन्त खाते में
Answer –
(D)
48. ऊँचा ऋण समता अनुपात [ऋण/समता ] परिणाम में होता है:
(A) निम्न वित्तीय जोखिम
(B) उच्च स्तरीय संचालन जोखिम
(C) उच्च स्तरीय वित्तीय जोखिम
(D) उच्च स्तरीय प्रति अंश आय (ई०पी०एस०)
Answer –
(C)
49. लेखांकन की रूढ़िवादिता की अवधारणा के अनुसार व्यापारिक स्कन्ध का मूल्यांकन किया जाता है :
(A) लागत मूल्य पर
(B) बाजार मूल्य पर
(C) लागत अथवा बाजार मूल्य दोनों में जो अधिक हो
(D) लागत अथवा बाजार मूल्य दोनों में जो कम हो
Answer –
(B)
50. प्रधान कार्यालय द्वारा शाखा को माल भेजा गया, किंतु शाखा द्वारा खाते बंद करने की तिथि तक यह प्राप्त नहीं किया जा सका। ऐसी परिस्थितियों में प्रधान कार्यालय क्रेडिट करेगा:
(A) मार्ग में माल खाता
(B) व्यापार खाता
(C) शाखा को माल भेजने का खाता
(D) शाखा खाता
Answer –
(D)
51. पट्टाधारी द्वारा देय अधिकार शुल्क को आहरित किया जाता है :
(A) अधिकार शुल्क खाते में
(B) भू-स्वामी के खाते में
(C) लाभ-हानि खाते में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(A)
52. व्यापारिक खाता के नाम पक्ष के व्ययों को कहते हैं :
(A) स्थापना व्यय
(B) क्रय सम्बन्धी व्यय
(C) उत्पादक व्यय
(D) विक्रय व्यय
Answer –
(B)
53. निम्न में से कौन-सी अशुद्धियाँ तलपट द्वारा प्रकट नहीं होती है
(A) क्षतिपूरक अशुद्धियाँ
(B) सैद्धान्तिक अशुद्धियाँ
(C) भूल सम्बन्धी अशुद्धियाँ
(D) उपर्युक्त सभी
Answer –
(D)
54. निम्नांकित सूचनाओं में से बेचे गये माल की लागत होगी:
प्रारम्भिक स्कन्ध ₹ 3,700, क्रय ₹ 1,20,000, अन्तिम स्कन्ध ₹2,500
(A) ₹23,300
(B) ₹20,800
(C) ₹22,000
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
55. अन्तिम खातों में स्टॉक की असाधारण क्षति लिखी जाती है:
(A) केवल व्यापार खाते में
(B) केवल लाभ-हानि खाते में
(C) दोनों (A) और (B)
(D) चिढ़े में
Answer –
(C)
56. निम्नलिखित में कौन रोकड़ का स्रोत नहीं है?
(A) स्थायी सम्पत्तियों का क्रय
(B) संचालन से कोष
(C) ऋण पत्र का निर्गमन
(D) स्थायी सम्पत्तियों की बिक्री
Answer –
(A)
57. यदि देय रॉयल्टी ₹ 18,000, लघुकार्य राशि ₹ 9,000 हो, तो न्यूनतम किराया होगा :
(A) शून्य
(B) ₹9,000
(C) ₹ 18,000
(D) ₹ 27,000
Answer –
(D)
58. किराया क्रय पद्धति में किराया क्रेता को या हस्तांतरित होता है ?
(A) सम्पत्ति का स्वामित्व
(B) सम्पत्ति का अधिकार
(C) सम्पत्ति का स्वामित्व तथा अधिकार
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
Answer –
(B)
59. प्रत्येक मद के लिए रखा गया पृथक अभिलेख जो वित्तीय विवरण में प्रदर्शित होता है, वह कहलाता है ।
(A) खाता-बही
(B) खाता
(C) खाते का चार्ट
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(A)
60. नारायण मूर्ति द्वारा प्रवर्तक सॉफ्टवेयर कम्पनी है :
(A) विप्रो
(B) इनफोसिस
(C) सत्यम
(D) एच०सी०एल०
Answer –
(B)
61. शाखा समायोजन खाता बनाया जाता है।
(A) आश्रित शाखा द्वारा
(B) आश्रित शाखा के प्रधान कार्यालय द्वारा
(C) स्वतन्त्र शाखा के प्रधान कार्यालय द्वारा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
62. यदि लाभ लागत मूल्य का 25% है, तो विक्रय मूल्य पर लाभ होगा।
(A) 20%
(B) 30%
(C) 33%
(D) 40%
Answer –
(A)
63. निम्नलिखित में से कौन-सा रोकड़ अन्तर्वाह नहीं है ?
(A) देनदारों में कमी
(B) अंशों का निर्गमन
(C) लेनदारों की कमी
(D) स्थायी सम्पत्तियों की बिक्री
Answer –
(C)
64. यदि अंशों का हरण किया गया हो, तो अंश पूँजी खाता नाम किया जायेगा:
(A) अंशों के अंकित मूल्य से
(B) चुकता अंश पूँजी से
(C) याचित अंश पूँजी से
(D) अंश निर्गमित मूल्य से
Answer –
(C)
65. निम्नलिखित में से कौन साधनों (फण्ड) का स्रोत है ?
(A) समता अंश निर्गमन
(B) अधिमान अंश निर्गमन
(C) ऋणपत्र निर्गमन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer –
(D)
66. एक कम्पनी अंकेक्षक की नियुक्ति किस धारा के अंतर्गत की जाती है ?
(A) 224
(B) 228
(C) 230(ए)
(D) 251
Answer – (A)
67. जब्त शेयरों को पुनः जारी करने पर दी गई छूट अधिक नहीं हो सकती :
(A) प्रदत्त पूँजी का 10%
(B) पुनः जारी पूँजी का 10%
(C) जब्त शेयरों पर प्राप्त राशि
(D) जब्त शेयरों पर प्राप्त न हुई राशि
Answer –
(C)
68. जब्त किये गये अंशों के पुनः निर्गमन के पश्चात अंश हरण खाते के शेष को हस्तान्तरित कर दिया जाता है :
(A) लाभ हानि विवरण में
(B) पूँजी संचय खाते में
(C) सामान्य संचय खाते में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
69. X लि० की Y लि० का सहायक कम्पनी है। Z लि० Y लि० सहायक कम्पनी है। X लि० Y लि० का सम्बन्ध है :
(A) X लि० एवं Z लि० में कोई सम्बन्ध नहीं है ।
(B) X लि० Z लि० की सूत्रधारी कम्पनी है लेकिन Z लि० उसकी सहायक कम्पनी नहीं है
(C) Z लिo X लि० की भी सहायक कम्पनी है
(D) Y लि० दोनों की सहायक कम्पनी
Answer –
(C)
70. कोष प्रवाह विश्लेषण में प्रयुक्त ‘कोष’ शब्द का आशय है
(A) केवल रोकड़
(B) कुल सम्पत्तियों
(C) सामान्य संचय
(D) चालू सम्पत्ति – चालू दायित्व
Answer –
(D)
71. ऋण की स्वीकृति देने से पहले बैंक द्वारा निम्नलिखित में से किन अनुपातों को ध्यान में रखा जाता है।
(A) स्वामित्व अनुपात
(B) स्कन्ध आवर्त अनुपात
(C) ऋण समता अनुपात
(D) उपर्युक्त सभी
Answer –
(D)
72. किस प्रकार का अंकेक्षण वर्ष भर चलता है ?
(A) वार्षिक अंकेक्षण
(B) अन्तरिम अंकेक्षण
(C) चालू अंकेक्षण
(D) पूर्ण अंकेक्षण
Answer –
(C)
73. कम्पनी का समापन होता है :
(A) व्यापार बन्द करने से
(B) सम्पत्तियाँ बेचने से
(C) वैधानिक अस्तित्व समाप्त होने से
(D) अर्न्तनियमों द्वारा
Answer –
(C)
74. अंशदान / कर व ब्याज पूर्व आय (ई०बी०आई०टी०) = ?
(A) वित्तीय उत्तोलन
(B) परिचालन उत्तोलन
(C) मिश्रित उत्तोलन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
75. लागत अवधारणा के अनुसार सम्पत्तियाँ हमेशा मूल्यांकित की जाती हैं :
(A) लागत मूल्य पर
(B) बाज़ार मूल्य पर
(C) क्रय मूल्य पर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
76. एक सरकारी कर्मचारी को प्राप्त उपादान (ग्रेच्युटी) की राशि होती है :
(A) पूर्णतः कर योग्य
(B) ₹5,00,000 तक कर मुक्त
(C) ₹20,00,000 तक कर मुक्त
(D) ₹3,50,000 तक कर मुक्त
Answer –
(C)
77. स्थाई लागत प्रति इकाई में वृद्धि होती है, जब
(A) उत्पादन की मात्रा घटने पर
(B) उत्पादन की मात्रा बढ़ने पर
(C) दोनों (A) और (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(A)
78. दोहरा लेखा प्रणाली के सिद्धांतों को प्रथम प्रकाशित कराने वाला व्यक्ति कौन था ?
(A) लुकास पैसियोली
(B) अल्फ्रेड मार्शल
(C) एफडब्ल्यू० टेलर
(D) हेनरी फेयोल
Answer – (A)
79. प्रतिफल रहित ठहराव है :
(A) वैध
(B) व्यर्थनीय
(C) व्यर्थ
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(C)
80. सामान्य संचय को आर्थिक चिट्ठे के किस भाग में दिखाया जाता है ?
(A) अंश पूँजी
(B) संचय एवं अतिरेक
(C) विविध व्यय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer –
(B)
Comments
Post a Comment